Framework for Fertilizer Sale (FFS) ऐप से खाद की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

FFS (Framework for Fertilizer Sale) ऐप क्या है?
खेती के सीज़न (जैसे खरीफ या रबी) में अक्सर किसानों को यूरिया और डीएपी खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। कई बार खाद की किल्लत भी हो जाती है। इसी समस्या को सुलझाने के लिए कृषि विभाग ने "Framework for Fertilizer Sale (FFS)" नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
इस ऐप की मदद से अब किसान अपने मोबाइल से ही खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यह ऐप आपकी ज़मीन (खतौनी) और फसल के हिसाब से खाद की मात्रा तय करता है। इससे सही किसान को सही समय पर पूरी खाद मिलेगी और कालाबाज़ारी पर रोक लगेगी।
यह ऐप उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में काम कर रहा है।
FFS ऐप के फायदे
- लाइन में लगने की झंझट खत्म: घर बैठे बुकिंग करें और सीधा दुकान से खाद उठाएं।
- सही दाम: सरकारी दाम पर सही मात्रा में खाद मिलेगी।
- बटादार (किराये पर खेती करने वालों) के लिए भी: अगर ज़मीन आपके नाम नहीं है, तो भी आप ऐप से खाद ले सकते हैं।
खाद की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? (पूरी प्रक्रिया)
स्टेप 1: ऐप डाउनलोड और लॉगिन

- सबसे पहले अपने Android फ़ोन के Google Play Store में जाएं और "Framework for Fertilizer Sale" सर्च करें, या सीधे डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- ऐप को इंस्टॉल करके ओपन करें।
- अपना राज्य (State) चुनें, जैसे - उत्तर प्रदेश।
- इसके बाद आप आधार नंबर या फार्मर आईडी (Farmer ID) डालकर आगे बढ़ सकते हैं।
- आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन कर लें।
स्टेप 2: अपनी ज़मीन (खतौनी) जोड़ें
खाद बुक करने के लिए ऐप को यह बताना ज़रूरी है कि आपके पास कितनी ज़मीन है।
- ऐप के होम पेज पर "Add New Land" (नयी ज़मीन जोड़ें) वाले प्लस (+) बटन पर क्लिक करें।
- अगर ज़मीन आपके नाम पर है तो "I am an Owner" चुनें। अगर आप बटादार हैं तो दूसरा ऑप्शन चुनें।
- अपनी लोकेशन भरें: जिला, तहसील, ब्लॉक और गाँव का नाम।
- अपनी खतौनी का गाटा संख्या (Gata Number/Survey Number) डालें और 'Fetch' पर क्लिक करें।
- आपका नाम और ज़मीन का विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे चेक करके सेव कर लें।
स्टेप 3: फसल चुनें (Crop Selection)
ज़मीन जुड़ने के बाद आपको बताना होगा कि आप कौन सी फसल लगा रहे हैं (जैसे - गन्ना, गेहूँ या आलू), क्योंकि खाद उसी हिसाब से मिलेगी।

- अपनी ज़मीन की प्रोफाइल पर जाकर "Select Crop" पर क्लिक करें।
- अपनी फसल की कैटेगरी (जैसे Sugar Crop) और फसल (जैसे Sugarcane/गन्ना) चुनें।
- इसके बाद "Apply for Fertilizer" पर क्लिक करें।
स्टेप 4: खाद बुक करें और डीलर चुनें
फसल चुनने के बाद ऐप आपको बता देगा कि आपको कितनी बोरी यूरिया, डीएपी या एनपीके मिल सकती है।

- Yes, Proceed पर क्लिक करें।
- आपको खादों की लिस्ट दिखेगी। जो खाद आपको नहीं चाहिए (जैसे MOP), उसे (-) बटन दबाकर हटा दें।
- जो खाद चाहिए उसे सेलेक्ट करके Next पर क्लिक करें।
- अब आपके आस-पास के खाद डीलरों (दुकानदारों) की लिस्ट आ जाएगी।
- अपनी पसंद का नज़दीकी डीलर चुनें। आप चाहें तो दो अलग-अलग दुकानों से भी अलग-अलग खाद ले सकते हैं।
स्टेप 5: QR कोड जनरेट और खाद की डिलीवरी
बुकिंग कन्फर्म करते ही आपके फ़ोन पर एक QR Code बन जाएगा।

- इस QR कोड का स्क्रीनशॉट ले लें।
- अब आपको लाइन में नहीं लगना है। सीधे चुने हुए डीलर की दुकान पर जाएं (3 दिन के अंदर)।
- अपना QR कोड दिखाएं, डीलर उसे स्कैन करेगा और आपको आपकी खाद दे देगा।
अगर किसी कारण से आप खाद लेने नहीं जा पा रहे हैं, तो ऐप की 'History' में जाकर अपनी बुकिंग कैंसल भी कर सकते हैं।
खाद दुकानदारों (Dealers) के लिए ज़रूरी सूचना
अगर आप एक खाद विक्रेता (Agri Input Dealer) हैं, तो यह ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम आपकी दुकान पर भी लागू होगा। FFS ऐप से आने वाले किसानों के QR कोड स्कैन करना, अपना स्टॉक मेंटेन करना और उधारी का हिसाब रखना अब और भी ज़रूरी हो गया है।
KrushiSarthi (कृषि सारथी) खाद-बीज दुकानदारों के लिए भारत का सबसे बेहतरीन बिलिंग और इन्वेंट्री सॉफ्टवेयर है। इसके ज़रिए आप अपना रोज़ का डे-बुक, एक्सपायरी, और किसानों का उधारी-खाता बहुत आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
कृषि सारथी के बारे में अधिक जानने और अपनी दुकान को डिजिटल बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें।